राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की दुकानों और घरों की खिड़कियां टूट गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई। दिल्ली पुलिस में धमाके में 8 लोगों की मौत होने खबर मिल रही है.. जबकि लगभग 10 लोग ब्लास्ट में घायल बताए जा रहे हैं. फोरेंसिक टीम व अन्य आलाधिकारी ब्लास्ट की तय तक पहुंचने में लगे हैं. लोकनायक अस्पताल ने 8 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है..
गेट नंबर एक पास हुआ धमाका
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया, "दमकल विभाग को लाल किले के पास धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली है. दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचे गई है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के तीन वाहनों में आग लग गई. स्थिति की जांच और आग पर काबू पाने के लिए टीमें भेजी गई हैं."
रेस्क्यू में जुटी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है कि क्या गाड़ी के अंदर कोई विस्फोटक सामग्री थी या फिर इस धमाके के पीछे कुछ और ही वजह है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं. इलाके के डीसीपी भी घटनास्थल पर हैं. लाल किले के पास जहां ये धमाका हुआ है वह काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है. फिलहाल धमाके वाली जगह पर ट्रैफिक मूवमेंट बंद है.