Gmail New Update: करोड़ों जीमेल (Gmail) यूजर्स के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित खुशखबरी आ गई है। गूगल ने आखिरकार वह फीचर पेश कर दिया है जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा था। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर "Gmail Username Change" फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स को अपना पुराना या 'अनप्रोफेशनल' ईमेल एड्रेस बदलने के लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका सारा डेटा भी सुरक्षित रहेगा।
डेटा रहेगा सेफ
अब तक अगर आप अपना यूजरनेम बदलना चाहते थे तो इसके लिए नया अकाउंट बनाना एक मात्र तरीका था। लेकिन इस नए फीचर के तहत अब आपको नए सिरे से शुरू नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से जीमेल यूजरनेम बदल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि जीमेल यूजरनेम बदलने पर, आपके ईमेल, फोटो और फाइलें सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा।
कैसे बदलें अपना Gmail यूजरनेम?
STEP 1. Google Account खोलें: सबसे पहले अपने ब्राउजर में myaccount.google.com पर जाएं।
STEP 2. Personal Info पर जाएं: बाएं हाथ की तरफ दिए गए 'Personal Info' टैब पर क्लिक करें।
STEP 3. Email सेक्शन चुनें: नीचे स्क्रॉल करें और 'Contact info' के अंदर 'Email' पर क्लिक करें।
STEP 4. Google Account Email: यहां आपको 'Google Account email' का विकल्प दिखेगा। यहां'Edit' या 'Change' का बटन दिखाई देगा।
STEP 5. नया यूजरनेम चुनें: अपना मनपसंद नया यूजरनेम टाइप करें।
STEP 6. कन्फर्मेशन: बदलाव को सुरक्षित करने के लिए अपना पासवर्ड डालें और 'Save' पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: Realme New Launch: भारत का पहला 'सेल्फी मिरर' स्मार्टफोन 2 अप्रैल को होगा पेश, जानें संभावित कीमत
इस अपडेट की मुख्य बातें
इस फीचर में आपकी सभी ईमेल, गूगल फोटोज, ड्राइव फाइल्स और कॉन्टैक्ट्स पहले की तरह सुरक्षित रहेंगे। अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल भेजता है, तो वह भी आपके इसी इनबॉक्स में आएगा। गूगल ने नियम रखा है कि आप साल में केवल एक बार और जीवनभर में कुल 3 बार ही अपना यूजरनेम बदल पाएंगे।
अभी इस फैसिलिटी का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
यह फीचर सिलसिलेवार तरीके से शुरू हो रहा है और सबसे पहले अमेरिका के यूजर्स के लिए अवेलेबल है। जल्द ही बड़े पैमाने पर इसके शुरू होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक कोई तय टाइमलाइन नहीं है।