The Drama Box Office Report: हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी, ज़ेंडाया और रॉबर्ट पैटिन्सन की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म द ड्रामा अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जबकि इस फिल्म को 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' और 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। इस चर्चित जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है, जिसका असर कमाई के आंकड़ों में साफ झलक रहा है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने 7 दिनों में कितनी कमाई की।
कितनी किया कुल कलेक्शन
क्रिस्टोफर बोर्गली द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी ने अपने सातवें दिन (गुरुवार) को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की। वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें, तो ज़ेंडाया और रॉबर्ट पैटिन्सन अभिनीत इस रोमांटिक कॉमेडी ने अपने पहले 7 दिनों में $22 मिलियन (लगभग ₹185 करोड़) का कलेक्शन कर लिया है। एक 'मिड-बजट ड्रामा' फिल्म के लिए इसे बेहतरीन शुरुआत माना जा रहा है।
तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी
बता दें कि फिल्म ने पहले तीन दिनों में करीब $14 मिलियन की कमाई की। सोमवार से गुरुवार के बीच फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अतिरिक्त $8 मिलियन जोड़े। बड़े शहरों जैसे न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में फिल्म के शो हाउसफुल रहे। बता दें,'द ड्रामा' A24 के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक बन गई है।
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में ज़ेंडाया और रॉबर्ट पैटिन्सन के अलावा , इस ड्रामा में मामौदू एथी, अलाना हैम, हैली गेट्स, ज़ो विंटर्स, अन्ना बैरीश्निकोव और माइकल एबॉट जूनियर भी हैं। बता दें, 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बजट पर बनी यह फिल्म अपने खर्चों की भरपाई करने और मुनाफे में आने की राह पर है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एम्मा हारवुड और चार्ली थॉम्पसन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस खुशहाल जोड़े की जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उनमें से एक को दूसरे के बारे में कुछ अजीब राज़ पता चलते हैं। उनका एक-दूसरे पर भरोसा, वफादारी और जीवन की योजनाएं परीक्षा की कसौटी पर आ जाती हैं।